ब्रेकिंग न्यूज़ गुजरात : ट्रक और कार की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत |                हैदराबाद : ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दो किमी तक घसीटा, बाइकर ने ट्रक से लटककर बचाई जान |                 महू : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत |                शिवपुरी : जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर शव खंडहर में फेंका |                सतना : पत्नी के सामने चाकू से कर दी युवक की हत्या |                भिंड : प्रदेश के हाइवे पर यूपी के कलेक्टर का ‘बैरियर’ नया पुल बनने तक ट्रैफिक बंद |                रायसेन : एसडीएम की कार के ड्राइवर ने ऑटो में मारा कट, एक की मौत, सात लोग घायल |                भोपाल : 10वीं की छात्रा को 49 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार |                  
पुरुष किन्नर को गोली मारने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

भोपाल। पुरुष किन्नर को गोली मारने वाले बदमाश को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो रिक्शा सवार पुरुष किन्नर को डेढ़ महीने पहले गोली मारने वाले एक शातिर बदमाश तो पुलिस ने धर-दाबौचा लेकिन उसके दो साथियों की पुलिस को अभी भी तलाश है। 26 जून को बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने कोटरा सुल्तानाबाद निवासी 24 वर्षीय पुरुष किन्नर मिली को गोली मार दी थी। उस वक्त मिली अपनी साथी काजल बंबइया के साथ बाणगंगा में रहने वाली देवी के पास गया था। सुबह करीब पौने आठ बजे जवाहर चौक जाते वक्त टीटी नगर दशहरा मैदान के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच भी की। इस बीच एक सटीक सूचना से पता चला कि वारदात में 12 नंबर स्टॉप के पास रहने वाले 20 वर्षीय दीपक खेरडे उर्फ ननका का हाथ हो सकता है। पुलिस ने इस आधार पर ननका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। ननका शाहपुरा इलाके का आदतन अपराधी है। उसने वारदात के वक्त अपने साथी राहुल गिल उर्फ गुना और उसके दोस्त अजय का नाम भी पुलिस को बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गोली सुपारी लेकर मारी गई थी, लेकिन सुपारी किसने और क्यों दी थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का दावा है कि ये खुलासा फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हो सकेगा। 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com