ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा : 5 मंज़िला हॉस्टल में रात में लगी आग 8 कोचिंग छात्र घायल |                मानपुर : सुधार के 4 घंटे बाद ही धमाके के साथ नर्मदा लाइन फूटी, दो मकान और सड़क बही |                श्योपुर : खेत में चरने गई गाय के मुंह में फटा बारूद, जबड़ा अलग हुआ |                इंदौर : राजस्व प्रकरण लंबित होने पर आरआई और पांच पटवारी निलंबित |                रीवा : 45 घंटे रेसक्यू के बाद भी नहीं बचा 6 साल का मयंक मिट्टी पत्थरों के बीच मिला शव |                नई दिल्ली : जेल में सरबजीत को मारने वाले की गोली मारकर हत्या |                मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा |                  
राजधानी मे पानी का कोटा पूरा होने में 8.66 सेमी बारिश की जरूरत और।

भोपाल। प्रदेश में भोपाल सहित 22 शहरों में एक बार फिर बारिश हुई। भोपाल में सीजन की बारिश 108.66 सेमी है। कोटा पूरा होने में अभी 8.66 सेमी बारिश की और जरूरत है। भोपाल में मानसून पहुंचने के 50 दिन बीतने से पहले ही 100.1 सेमी बारिश हो चुकी है। शहर में मानसून 28 जून को पहुंचा था। 13 अगस्त को इसके 47 दिन ही हुए हैं। भोपाल में सुबह 8:30 से रात 8:30 बजे तक 6 मिमी बारिश हुई। शहर में अब तक की सामान्य से 40 सेमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में यह दोगुनी से ज्यादा है। 2018 में 13 अगस्त तक 49.28 सेमी बारिश ही हो सकी थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म होता है।  इस हिसाब से अभी बारिश के लिए 48 दिन बाकी हैं।

बड़ा तालाब लबालब, भदभदा के गेट फिर खुले : राजधानी में बड़ा तालाब फिर फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट हो गया। इस वजह से शाम पांच बजे भदभदा के दो गेट खोलने पड़े। इसमें से देर शाम एक गेट बंद कर दिया गया था। केरवा डैम भी करीब पूरा भर गया है। इसका फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है, मंगलवार शाम तक यह 509.66 मीटर हो गया।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com