ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
राजधानी के 7 मिलावटी कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

भोपाल। शहर में मिलावट की आशंका के चलते लिए गए 15 नमूनों की जांच रिपोर्ट मंगलवार को स्टेट फूड लेबोरेटरी से जांच के बाद जारी कर दी गई। इसमें छह नमूने फेल निकले हैं। इनमें भैंस का खुला दूध, पनीर और गाय और भैंस के मिश्रित दूध के नमूने अमानक निकले हैं। जबकि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और ब्रेड का एक-एक नमूना मिसब्रांडेड निकला है। अब व्यापारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कैलाश दूध डेयरी बस स्टैंड और बैरागढ़ से भैंस के दूध के नमूने लिए गए थे, जो जांच में अमानक निकले। इसमें फैट कम मिला है। साथ ही स्काई रिम रेस्टोरेंट रूफ टॉप-3 विनीत कुंज से लिया पनीर का नमूना भी अमानक निकला। दशमेव डेयरी अप्सरा टॉकीज और अशोका गार्डन स्थित न्यू पंजाब डेयरी से लिए गाय-भैंस के मिश्रित दूध के नमूने भी जांच में फेल हो गए। इसके अलावा पॉपुलर रिच ब्रेड गोविंदपुरा से ब्राउन ब्रेड का नमूना लिया गया था, जो जांच में मिसब्रांडेड निकला। इसमें रिफाइंड वेजीटेबल ऑयल का स्पेसिफिक नाम का उल्लेख नहीं किया गया। जबकि शिवा फूड्स एमपी नगर से लिया पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना मिसब्रांडेड निकला है। शहर में पिछले 22 दिनों में 150 से ज्यादा दूध, मावा, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इसमें 45 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 23 फेल हो चुके हैं। 7 कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com