ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
दिल्ली से मुंबई तक डेढ़ हजार किमी की दूरी 10 घंटे से भी कम समय मे तय होगी।

नई दिल्ली। रेलवे मिशन रफ्तार के तहत दिल्ली से मुंबई तक की डेढ़ हजार किमी की दूरी 2024 तक 10 घंटे से भी कम समय में पूरी करेगा। अभी इस दूरी को तय करने में राजधानी एक्सप्रेस समेत अलग-अलग ट्रेनों में 15 से 19 घंटे लगते हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 6806 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 3 साल का लक्ष्य रखा गया है। रेल मंत्रालय दिल्ली से मुंबई तक के 1,483 किमी मार्ग पर 160 किमी की स्पीड से ट्रेन चलाने के लायक ट्रैक तैयार करने, ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग, सिग्नल अपग्रेडेशन सहित जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इस रूट पर और भी कई सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेनों को चलाया जाएगा, जो राजधानी से भी तेज यानी करीब 200 किमी की स्पीड से दौड़ने में सक्षम होगी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com