भोपाल। मध्यप्रदेश की नई सरकार ने किसानों को दो लाख की कर्ज माफी की योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा छोटे किसानों को लाभ मिलेगा। सरकार मे कर्जमाफ़ी का नया प्रारूप तैयार किया हैं जिसके तहत उन्ही किसानो के कर्ज माफ किए जाएंगे जिन पर दो लाख रुपए तक का कर्ज हैं। सरकार का मानना हैं कि बैंक उन्ही किसानो को दो लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज देती है जो सम्पन्न हो ऐसे मे इस योजना का मकसद गरीब किसानो को कर्ज के बोझ से मुक्त करना हैं। इस योजना के तहत पाँच लाख किसान कर्जमाफ़ी योजना से बाहर किए जाएंगे। कॉंग्रेस सरकार ने चुनाव के पहले किसानो का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। सरकार बनी तो कर्जमाफ़ी वाले 37 लाख किसानो कि सूची तैयार कि गई। इसमे ऐसे पाँच लाख किसान भी शामिल थे, जिनका कर्ज 2.10 लाख 2.50 लाख रुपए या उससे ज्यादा हैं। सरकार ने अब तय किया हैं कि इनका कर्जमाफ़ नहीं किया जाएगा।
|