ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
अपहरण की बारदात पर लोगो ने थाने के सामने किया जमकर हँगामा।

गंजबासौदा। बुधवार की दोपहर को गंजबासौदा शहर में एक युवक के अपरहरण के बाद दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बने माहौल को देखकर ऐसा लगा की स्थानीय लोगों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कई लोग हाथों में खुलेआम हथियार लेकर एक दूसरे को मारने के लिए उतारू थे। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में फार्म जमा करने गए संजय पुत्र नरेश रघुवंशी का कॉलेज परिसर से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसे चार पहिया वाहन में बैठाकर शहर से दूर एक निजी कॉलोनी में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और पुलिस से संजीव को छुड़ाने की मांग की, लेकिन काफी देर तक पुलिस टाल मटौल करती रही। काफी समय बाद पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज किया। वही, पूरे दिन शहर की सड़कों पर दोनों पक्षों के लोग हाथों लाठी, फर्शा, तलवार, कटटे हाथों में लेकर घूमते नजर आए। वहीं पुलिस भी लगातार विवाद करने वाले लोगों को समझाइश देती नजर आई। जैसे ही भीड़ जमा होती पुलिस को दिखाई देती पुलिस हाथों में डंडा लेकर जमा भीड को खदेड़ती रही। इस दौरान कई लोग पुलिस की लाठियों का शिकार हुए। वहीं भारी पुलिस ने सड़कों से भीड हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया और लोगों को यहां से वहां भगाती रही। बताया जाता है कि पुलिस ने जमा भीड को कभी रेलवे स्टेशन तो कभी त्योंदा रोड की ओर भगाया। कोतवाली पुलिस ने संजय पुत्र नरेश रघुवंशी की शिकायत पर जनपद अध्यक्ष पति मनोज यादव, आशीष यादव, जिला पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी देवेंद्र यादव, अमृतांशू यादव पर धारा 363, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों पर भी धारा 341, 147, 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com