ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बदमाश एक के बाद एक वारदात को दे रहे अंजाम, पुलिस केस दर्ज करने मे व्यस्त ।

भोपाल। चोरी की घटना दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं और केवल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस समझ रही हैं कि उनकी ज़िम्मेदारी पूरी हो गईं हैं। 15 मिनट मे दो क्षेत्रो मे चेन चोरी की बारदात। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशो का कोई शुगार नहीं लगा है गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शहीद नगर निवासी 70 वर्षीय इंद्रा जैन मंदिर में दर्शन कर पैदल घर लौट रही थीं। स्टेट बैंक चौराहा स्थित बिजली दफ्तर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया। इनमें से एक बाइक से उतरकर इंद्रा के पास आया और बोला कि अम्मा पीछे एक महिला को चाकू मारकर गहने लूट लिए हैं, इसलिए आप अपनी चेन उतारकर पर्स में रख लो। महिला उनकी बातों में आ गईं और गले से चेन उतार ली। मदद करने के बहाने आरोपी ने उनकी चेन गायब कर दी। इसका पता उन्हें कुछ देर बाद तब चला, तब उन्होंने अपना पर्स देखा। उनकी शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इतना ही नहीं इंद्रा के साथ हुई वारदात के करीब 15 मिनट बाद ही कोतवाली क्षेत्र में महिला के गले से चेन लूट ली गई। इस वारदात में भी बाइक सवार दो बदमाश शामिल थे। पुलिस को शक है कि इंद्रा के साथ वारदात करने के बाद आरोपी वही हैं। इससे कुछ दिन पहले भी एक और महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशो द्वारा ने गले से चेन खींचने का मामले आया था। उस वक्त भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था जबकि सारी घटना सीसीटीवी फुजेट मे केद भी हुई, बावजूद इसके पुलिस अभी सिर्फ केस दर्ज करने मे व्यस्त हैं।

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com