ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
भाजपा आतंकवादी प्रक्रियाओ मे शामिल हैं : मंत्री डॉ. गोविंद सिंह।

भोपाल। मध्यप्रदेश में टेरर फंडिंग रैकेट गिरोह के खुलासे के बाद कॉंग्रेस मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा के लोगों पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि अब तक जो मामले उनके सामने आए हैं, उनमें इसकी पुष्टि हुई है कि आतंकवादियों को फंडिंग भी की जाती है। सतना का टेरर फंडिंग मामला इसका उदाहरण है। दो दिन पहले ही डॉ. सिंह के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह ने भी इसी तरह का बयान दिया था। जीएडी मंत्री डॉ॰ सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होने ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि अपराधियों को भोपाल के आयुर्वेदिक अस्पताल में राजा-महाराजों जैसी सुविधाएं दी गई थीं। मप्र में अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा है। इसमें पुलिस के अधिकारियों की मिलीभगत है। गोविंद सिंह ने पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह पर 23.70 लाख का जुर्माना लगाए जाने वाले जुर्माने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि धरना प्रदर्शन करने वालों से वसूली न की जाए। 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com