ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
यूजी कोर्स की खाली डेढ़ लाख सीटे ओपन कोटे से भरने की तैयारी।

भोपाल। कॉलेज लेवल काउंसलिंग के तहत अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में सिर्फ 28 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। अंतिम दिन 9 हजार 52 छात्रों ने एडमिशन लिया। इसे मिलाकर एडमिशन लेने वाले छात्रों की कुल संख्या 55 हजार 947 तक हो गई है। अब भी 72 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। अब शेष करीब डेढ़ लाख सीटों को भरने के लिए 29 से 31 अगस्त के बीच अंतिम दौर शुरू होगा। इसके तहत यह सभी सीटें ओपन कोटे से भरी जाएंगी। इससे एडमिशन लेने वाले सामान्य वर्ग के एक लाख से अधिक छात्रों को फायदा होगा। वन स्टेप योजना के तहत कुल 3 छात्राओं और 7 छात्रों समेत कुल 10 छात्रों ने च्वाइस लॉक कराई, लेकिन एडमिशन एक ने भी नहीं लिया। 

सीएलसी के तहत 1 लाख 99 हजार 162 स्टूडेंट्स ने च्वाइस लॉक की है। इनमें 88 हजार 7 छात्राएं और 1 लाख 11 हजार 55 छात्र हैं। 22 अगस्त से सीएलसी के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com