ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
एलएलबी छात्रा द्वारा स्वामी चिन्मयानन्द पर यौन शोषण का आरोप।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानन्द के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है। शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने वीडियो क्लिप के जरिए कॉलेज के निदेशक और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद छात्रा गायब हो गई थी। चिन्मयानंद के वकील ने इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश है। 

एलएलएम की छात्रा ने सोशल मीडिया पर बीते शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और स्वामी चिन्मयानंद का नाम लिए बिना कहा कि संत समाज का एक बहुत बड़ा नेता है उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। यह मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वो कहता है कि वो पुलिस, डीएम को जेब में रखता है। मेरे पास उस संन्यासी के खिलाफ बहुत सारे सबूत हैं। छात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्‍वामी चिन्‍मयानंद पर अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com