ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
मोबाइल के कारण बढ़ रहे अपराध .......पति के फोन मांगने पर पत्नी ने खाया जहर।

भोपाल। शक करने की आदत के चलते पति ने मोबाइल चैक करने के लिए मांगा उसने पति को मोबाइल नहीं दिखाया था। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति रूठकर घर से चली गई थी। और जहर खा लिया। जांच के बाद बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। बूढ़ाखेड़ा, बैरागढ़ निवासी 25 वर्षीय रागनी दांगी गृहिणी थी। चार साल पहले उसने मोहित दांगी से प्रेम विवाह किया था। बीती 19 अगस्त की रात रागनी मोबाइल चला रही थी, तभी मोहित की नींद खुली तो उसने पत्नी से मोबाइल चैक करने के लिए मांगा था। रागनी ने मोबाइल दिखाने से इनकार कर दिया तो उनके बीच विवाद हो गया था। गुस्से में रात करीब साढ़े दस बजे मायके जाने के लिए पैदल घर से निकली। कुछ देर में पति ने उसकी तलाश शुरू की तो वह बेहोशी की हालत में घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी मिली थी। उसने जहर खा लिया था। मोहित उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एसडीओपी बैरागढ़ ने की थी। रागनी के परिजनों ने बयानों में बताया था कि मोहित अक्सर रागनी को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी पति मोहित दांगी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com