ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
ठगीवाज पिता-पुत्र की जोड़ी को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सागर। पाइप सप्लाई की डील के नाम पर सागर के शासकीय ठेकेदार से 1 करोड़ 12 लाख रुपए की पिता-पुत्र ने मिल कर की ठगी। रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए और रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। ठगी के शिकार हुए व्यापारियों द्वारा बनाए गए वॉट‌‌्सएप ग्रुप की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि नरयावली के मूडरा गांव निवासी लखन सिंह राजपूत शासकीय ठेकेदार हैं। वे भोपाल निवासी मुस्तफा जाकी व उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट पुत्र ताहिर से मिले थे। ताहिर ट्रेडर्स के नाम से इनका लोहे के पाइप सप्लाई का काम है। राजपूत ने एक प्रोजेक्ट के लिए उनसे पाइप सप्लाई की डीलिंग की। पहली बार ठेकेदार को मार्केट रेट से कम कीमत पर 25 लाख रुपए के पाइप सप्लाई किए गए। इसके बाद ठेकेदार को विश्वास में लेकर मुस्तफा ने दोबारा 1.12 करोड़ के पाइप सप्लाई करने का सौदा किया और नवंबर 2018 से मार्च 2019 तक तीन किस्तों में रकम अपने खाते में जमा करा ली। ठेकेदार जब पाइप सप्लाई करने की बात कहता तो वे बहाने बना देते। भोपाल जाकर जब ठेकेदार ने पिता-पुत्र के बारे में जानकारी जुटाई तो उन्हें मुस्तफा जाकी द्वारा कई लोगों से ठगी करने की भी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होने नरयावली थाने में केस दर्ज कराया। इन्होंने ठेकेदार से रकम लेकर कुछ अन्य फ़र्मों के पास जमा करा दी थी। सागर पुलिस ने भोपाल की ऐसी ही दो फ़र्मों से 26 लाख 29 हजार रुपए कैश जब्त कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com