ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगाई फांसी, पति पर केस दर्ज |                बैतूल : लिव-इन में रहने से मना किया तो युवक ने महिला के छह साल के बेटे की गला रेतकर कर दी हत्या                गन्नौर : विंडो सीट को लेकर मुरैना के युवक को गन्नौर में ट्रेन से फेंका, मौत |                ठीकरी : कपड़ा दुकान में आग लगने से व्यापारी जिंदा जला |                झाबुआ : परंपरा के फेर में 3 दिन से सड़ रहा था शव, मीडिया के पहुंचने पर हुआ पीएम |                मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले बदमाश गुजरात से गिरफ्तार |                भोपाल : कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत |                 भोपाल : लापता नवविवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला |                  
इमेज को सुधारने के लिए निगम अमले ने किया सफाई अभियान शुरू।

भोपाल। अपनी इमेज को सुधारने का प्रयास करते हुए भोपाल नगर निगम ने इंदौर की तरफ से भोपाल नगर निगम सीमा में प्रवेश से करीब 15 किमी पहले फंदा और खजूरी में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर को गुरुवार को साफ कराई। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत में शामिल है। यहा की गंदगी को देखकर धारणा बनती हैं कि भोपाल मे गंदगी हैं। इसलिए इमेज सु धारने के लिए निगम अमले ने यह सफाई अभियान चलाया। नगर निगम जोन-1 की टीम ने एक जेसीबी, तीन डंपर, दस मैजिक और 20 कर्मचारियों के साथ स्थानीय सरपंच की मदद से सफाई की। साथ ही इधर, कस्तूरबा नगर में गर्ल्स होस्टल के साथ मेन रोड पर लगे ठेले और गुमठी व्यवसायियों द्वारा की जा रही गंदगी के साथ बिना अनुमति लगे विज्ञापन बोर्ड पर कुल मिलाकर 7500 रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

वही, बोट क्लब पर स्थित लोगो को 5 रु जमा कर कपड़े कि पॉलिथीन लेने के लिए यहाँ लोगो को जानकारी दी गई। बोट क्लब को पॉलिथीन मुक्त घोषित करने के अगले दिन नगर निगम के कर्मचारियों ने ठेले वालों को समझाइश दी कि वे पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें। कई लोगों ने पॉलिथीन जमा करके थैले भी लिए। उपायुक्त विनोद शुक्ला इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने बताया कि कल यानि 20 अक्टूबर को पर्यटन निगम के साथ मिलकर हैरिटेज रन का आयोजन किया जा रहा है। यह रन शहर के सभी प्रमुख हैरिटेज पॉइंट से गुजरेगी। निगमायुक्त ने 21 सितंबर को वर्ल्ड क्लीनअप डे पर 150 स्थानों पर गांधीजी के मॉडल के नेतृत्व में चलने वाले सफाई अभियान की जानकारी भी दी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com