ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानन्द 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।

शाहजहांपुर।  लॉ की छात्रा द्वारा बीते महीने एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया था कि लॉ कॉलेज के ट्रस्टी चिन्मयानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के आरोप पर पुलिस ने चिन्मयानंद को शुक्रवार सुबह उसके दिव्य आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। वही, अदालत ने चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसआईटी प्रभारी अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चिन्मयानंद ने खुद पर लगे लगभग सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं। उसने छात्रा से मसाज कराने और अश्लील बातें करने की बात कबूली है। हालांकि, जब एसआईटी ने दुष्कर्म को लेकर सवाल पूछा तो उसने चुप्पी साध ली। सिर्फ इतना कहा- मैं शर्मिंदा हूं। छात्रा ने पूछताछ के दौरान एक मोबाइल और सबूत के तौर पर इनमें 43 वीडियो क्लिप वाली पेन ड्राइव दी थी, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। साथ ही चिन्मयानंद से 5 करोड़ रु. की फिरौती मांगने, डराने-धमकाने, सबूत गायब करने और चिन्मयानंद को भड़काऊ संदेश भेजने का आरोप मे पीड़िता के तीन साथी संजय सिंह, विक्रम व सचिन को भी गिरफ्तार किया गया हैं एसआईटी ने बताया कि चिन्मयानंद और पीड़िता के बीच जनवरी से अब तक 200 बार कॉलिंग हुई। वहीं पीड़िता की उसके दोस्त से इसी दौरान 4200 बार बात हुई थी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com