भोपाल। पिछले दो महीने के अंदर करीबन 152 पेड़ निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ गए हैं। अयोध्या नगर बायपास स्थित महौली दामखेड़ी मे निजी भूमि पर बिना अनुमति के पेड़ो को काटने का सिलसिला पिछले दो महीनो से चल रहा हैं, जिसकी खबर नगर निगम के किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं हुए, और 152 पेड़ो को बर्बाद कर दिया गया। जब निगम अमले को पता चला तो जाकर देखा तो अमले को पेड़ो के ठूंठ के अलावा कुछ नजर नहीं आया। अनुमति के बिना पेड़ो को काटने के अपराध मे निगम की ओर से भूमि स्वामी अनिल गोयल को नोटिस जारी किया गया हैं।
सहायक उद्धान अधिकारी अनवर खान- जिस तरीके से पेड़ो को काटा गया हैं, इनसे हजारो क्विंटल लकड़ी निकली होंगी, हमे मौके पर फिलहाल तीन से चार क्विंटल लकड़ी बरामत हुई हैं।