ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
सायबर क्राइम पुलिस लौटएंगी अब 24 घंटे मे धोखाधड़ी से खाते मे लिए पैसे।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) फेक कॉल करके कभी लॉटरी तो कभी किसी और तरीके से झूठे ऑफर देकर अगर आपके साथ भी ठगी की गई हैं। या ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर जालसाज ने यदि आपके बैंक खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की है तो 24 घंटे के अंदर भोपाल सायबर क्राइम पुलिस से मदद ले लें। संभव है कि जालसाज को ट्रांसफर हुई रकम आपके खाते में लौटा दी जाए। एक महीने में सायबर क्राइम ने 25 लोगों के 8.26 लाख रुपए लौटवाए हैं।

 

धोखाधड़ी के बाद आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को तकनीकी परेशानी आती है। दस्तावेज के आधार पर पुलिस जिस व्यक्ति से पूछताछ शुरू करती है तो सामने आता है कि उसने सिम खरीदी ही नहीं। ऐसे में कई बार आरोपी बच निकलता है। इसलिए लोगों को राहत देने के लिए सायबर क्राइम पुलिस ने ये पहल शुरू की है।

 

एएसपी संदेश जैन कहते हैं कि ऐसा उन्हीं मामलों में संभव है, जिनमें जालसाज ने बैंक खाते से रकम नहीं निकाली हो। ज्यादातर मामलों में फरियादी के खाते से रकम निकाल कर जालसाज अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करते हैं। इस प्रक्रिया में कई बार 24 घंटे भी लग जाते हैं। इसी बीच में बैंक से संपर्क कर पुलिस जालसाज के खाते का ट्रांजेक्शन रुकवा देती है।

 

इन दो नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

यदि आपके साथ सायबर फ्रॉड हुआ है तो इसकी प्रारंभिक सूचना 7049106300 या 0755-2920664 पर भी दे सकते हैं। इसके बाद सायबर क्राइम पुलिस के दफ्तर पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com