ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
महिला द्वारा शादी से इंकार करने पर युवक ने किया चाकू से हमला।

भोपाल। शादी के इंकार को सुनकर युवक को आया गुस्सा जिसके चलते महिला पर किया बेरहमी से 10-11 वार।

 

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, राहुल नगर निवासी अनीता मालवीय (26) अनीता की 2011 में नजीराबाद निवासी कमल रजक से शादी हुई थी। उनके सात और तीन साल के दो बच्चे हैं। पति की हरकतों से तंग आकर अनीता डेढ़ साल से अपनी मां के साथ राहुल नगर में रहकर घरों में कामकाज करती है। रोजाना की तरह वह मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हर्षवर्धन नगर से मौसी सीमा के साथ घर लौट रही थी। सरस्वती स्कूल के पीछे मुख्य सड़क पर पति के गांव में रहने वाले दिनेश मेहर ने रोका और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। अनीता ने मना किया तो दिनेश ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दिनेश ने अनीता के सिर, गले, सीने, पेट, पीट समेत अन्य जगहों पर 10-11 वार किए। विरोध कर महिला ने दोनों हाथों से उसका चाकू पकड़ लिया।

 

अनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद से दिनेश का मिलना जुलना था। ननद के इशारे पर ही उसने हमला किया होगा। अनीता दिनेश के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com