ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
सेवन स्टार रेटिंग और गारबेज फ्री सिटी के लिए अगले हफ्ते सर्वे निगम करा रहा फुटपाथ व रोड के गड्डो की मरम्मत।

भोपाल। स्टार रेटिंग और गारबेज फ्री सिटी सर्वे की तैयारिया अंतिम चरण मे हैं। भोपाल मे अगले हफ्ते सर्वे होने वाला हैं, जिसमे स्टार रेटिंग के सर्वे के लिए आने वाली टीम हर वार्ड मे 50 परिवारों से पुछेंगी की अपने के क्षेत्र मे सफाई कैसी हैं? निगम के द्वारा चलाई जा रही डोर टो डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी और रोजाना झाड़ू लगाने? जैसे प्रश्नो के आधार पर इन परिवारों से जानकारी जुटाई जाएंगी। इन परिवारों के द्वारा दिये गए फीड बैक के आधार पर ही स्टार रेटिंग तय होगी नगर निगम ने एक विज्ञापन जारी करके सेवन स्टार रेटिंग यानि गारबेज फ्री सिटी का दावा किया हैं। अगले सप्ताह होने वाले निरीक्षण मे यदि शहर मे कही भी फुटपाथ टूटे-फूटे मिले या कॉलोनियो मे कचरे के ढेर नजर आए तो स्टार रेटिंग दौड़ मे भोपाल पीछे रह जाएगा। पिछले साल भी ऐसी ही वजहों से भोपाल केवल दो ही स्टार मिल पाए थे। और इस साल भी उम्मीदे कुछ कम ही नजर आ रही हैं। क्योकि आज भी शहर मे सदको पर छोटे-बड़े गड्डे है और पॉश इलाको मे बनी कॉलोनियो मे पेविंग ब्लाक टूटे हुए हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com