ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
झुग्गी की छत से घर गिरी गाय, पाँच साल के बच्चे की मौत।

भोपाल। गाय की चपेट मे आया एक केजी-1 का मासूम बच्चा,ज़िंदगी से टूटा नाता। कुत्तों के झुंड से बचने के लिए गाय झुग्गियों की छत पर 30 फीट तक दौड़ी और एक कमजोर चद्दर तोड़ते हुए झुग्गी में जा गिरी। जहां माँ-बाप के साथ खाना खा रहे पाँच साल के मासूम लक्ष्य की जान ले ली।

बुधवार रात साढ़े आठ बजे ए-सेक्टर, दामखेड़ा में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय टीले पर थी। कुत्तों के झुंड ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। वह दौड़ी और झुग्गियों की छत पर पहुंच गई। एक बार वह लड़खड़ाई होगी। फिर दौड़ने लगी। करीब तीस फीट दूर तीसरी झुग्गी की छत उसका वजन झेल नहीं पाई और गाय झुग्गी के अंदर जा गिरी। जहां 5 साल का लक्ष्य अपने माता-पिता के साथ घर मे था। पेशे से मिस्त्री विष्णु यहां पत्नी साधना, दो साल की बेटी और लक्ष्य के साथ रहते हैं। रिश्तेदार जोगेंद्र बंजारे ने बताया कि घर का इकलौता बेटा लक्ष्य एक निजी स्कूल में केजी-1 का छात्र था। हादसे की खबर मिलते ही बस्ती में चीख-पुकार मच गई। बेटे को तड़पते देख विष्णु उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोलार पुलिस पहुंची और मर्ग कायम किया। दामखेड़ा ए-सेक्टर बस्ती गड्ढे में बनी है। उसके बगल की जमीन (टीला) बस्ती की झुग्गियों के समानांतर है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com