ब्रेकिंग न्यूज़ गुजरात : ट्रक और कार की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत |                हैदराबाद : ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दो किमी तक घसीटा, बाइकर ने ट्रक से लटककर बचाई जान |                 महू : पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत |                शिवपुरी : जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर शव खंडहर में फेंका |                सतना : पत्नी के सामने चाकू से कर दी युवक की हत्या |                भिंड : प्रदेश के हाइवे पर यूपी के कलेक्टर का ‘बैरियर’ नया पुल बनने तक ट्रैफिक बंद |                रायसेन : एसडीएम की कार के ड्राइवर ने ऑटो में मारा कट, एक की मौत, सात लोग घायल |                भोपाल : 10वीं की छात्रा को 49 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाला स्कूल वैन चालक गिरफ्तार |                  
नौकरी के नाम पर ठगने वाले सस्पेंड सिपाही सुधीर दोहरे और भतीजा राजेश दोहरे गिरफ्तार।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) रेलवे नौकरी को लेकर लोगो को ठगने वाले चाचा भतीजे के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

डीआईजी इरशाद वली के मुताबिक स्टेशन बजरिया थाने के बर्खास्त सिपाही सुधीर दोहरे और उसके भतीजे राजेश दोहरे का गिरोह 10 साल से सक्रिय था। रेलवे में टिकट कलेक्टर और असिस्टेंट स्टेशन मास्टर बनाने के नाम पर बेरोजगारों से आरोपी अब तक करीब एक हजार लोगो से 100 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। दोनों नौकरी का झांसा देकर 10 से 12 लाख रुपए वसूलते थे और आवेदकों के बैंक खाते में एक-दो महीने सैलरी भी डाल देते थे, ताकि वे झांसे में फंसे रहें। पुलिस ने इनके पास से रेलवे भर्ती से जुड़े 20 हजार दस्तावेज जब्त किए हैं। इस गिरोह में रेलवे के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। डीआईजी ने बताया कृष्ण नगर स्टेशन बजरिया निवासी गोपाल ठाकुर ने शिकायत की थी कि बर्खास्त सिपाअी सुधीर दोहरे, उसका भतीजा राजेश दोहरे, संतोष गुहा, अमित, संतोष हलवाई आदि ने रेलवे में नौकरी के नाम पर 12.50 लाख रु. ठगे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जांच शुरू की तो मामला गंभीर निकला। फिलहाल पुलिस ने बुधवार को सुधीर को 80 फीट रोड से राजेश के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com