ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
राजधानी....शहर मे लगातार बढ़ती चोरी की वारदाते, जिम्मेदार पुलिस जांच मे व्यस्त।

भोपाल। राजधानी शहर मे चोर बदमाशों का ढेरा जैसा स्थाई हो गया हैं। आए दिन की चोरी की वारदात सामने आती हैं, और जिम्मेदार पुलिस जांच ही करती रहती हैं। अभी हाल ही मे तीन अलग-अलग स्थानों पर दो सूने मकान और एक फैक्टरी में चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं।

 

अवधपुरी पुलिस के मुताबिक, शिवलोक ग्रीन फेस-6 खजूरी निवासी गोपीलाल अहिरवार सीपीआरआई से रिटायर हैं। उनकी बेटी वर्षा की 2 जनवरी को डिलीवरी हुई है। वर्षा के पति सुनील गिरी अपने घर रीगल नेस्ट में ही थे। 16 जनवरी को किसी रिश्तेदार की शादी में सुनील घर पर ताला लगाकर सूरत चले गए। दो दिन बाद उनके पड़ोसियों ने उनके घर चोरी होने की जानकारी दी। गोपीलाल ने सुनील के घर जाकर देखा तो घर का ताला व सेंटर लॉक टूटा था और कवर्ड में रखी ज्वेलरी गायब थी। इसी प्रकार अशोका गार्डन इलाके में इंडस्ट्रियल एरिया एच सेक्टर स्थित आदर्श इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप का ताला तोड़कर चोर करीब 60 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस अनुसार, कोलार रोड इलाके में श्रीकृष्ण कैंपस के पास प्रियंका नगर निवासी अशोक कुमार प्रजापति एक फार्मा कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। पिछले दिनों वह अहमदाबाद गए थे। शनिवार को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और सात हजार रुपए नकदी समेत कुल 1.20 लाख रुपए का माल गायब था।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com