ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
सारंग ने कहा- यह घटना कांग्रेस महासचिव दिग्विजय के इशारे पर हुई।

राजगढ़। सीएए के समर्थन में ब्यावरा मे रैली निकालने के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा की गई मारपीट के मामला अभी भी गरमाया हुआ हैं। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल राजगढ़ पहुंचा, सारंग ने कहा- यह घटना कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के इशारे पर हुई। दोनों महिला अफसरों पर कार्रवाई की जाये। वहीं, दिग्विजय ने पलटवार करते हुए कहा कि राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई है। महिला अफसरों को पीटा गया, उनके बाल खींचे गए। हमें महिला अफसरों की बहादुरी पर गर्व है। दूसरी ओर, शहर थाना ब्यावरा टीआई डीपी लोहिया ने फरियादी बनकर रैली के लिए धारा 144 तोड़ने को लेकर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, चार पूर्व विधायक, दो नपाध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 124 पर केस दर्ज कराया है। सोमवार को गिरफ्तार प्रदर्शकारियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से 8 को जेल भेज दिया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने कहा है कि अभी तक कलेक्टर से किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई है और न ही नोटिस जारी किया गया है।


Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com