ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
फरार जीतू सोनी के खिलाफ एक और दुष्कर्म का मामला दर्ज।

इंदौर। सुर्ख़ियो मे बना जीतू सोनी द्वारा मानव तस्करी और सामूहिक दुष्कर्म के मामलों मे एक और मामला शामिल हो गया हैं, यानी अब तक पूरे 57 केस दर्ज हो चुके हैं।

 हालही मे आजाद नगर पुलिस स्टेशन मे फरार जीतू सोनी व उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पति के साथ एक महिला पहुंची। महिला और उसके किराना व्यापारी पति ने डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र को बताया कि 2010 में शादी का झांसा देकर जीतू के साथी कृष्णकुमार ने महिला से दुष्कर्म किया और सीडी बना ली। बाद में उसने ये सीडी साथियों को दे दी और फिर उन लोगों ने भी उसके साथ धमकाकर दुष्कर्म किए। पति ने बताया कि 2012 में उनकी लव मैरिज हुई। उसके बाद भी आरोपी सीडी वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करते रहे। एक बार तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इन लोगों ने हमारे मकान पर भी कब्जा कर रखा है। जीतू ने एक बार पीड़िता को रिवॉल्वर दिखाकर भी धमकाया था। 

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने जीतू सोनी, कृष्णकुमार, होटल उदय पैलेस के संचालक उदय सिंह ठाकुर, भगतराम उपाध्याय, श्रीपाल, दिलीप पांचाल, अमरजीत सिंह और दीपक यादव पर दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इनमें से कृष्णकुमार, अमरजीत, भगतराम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उदय सिंह को पकड़ने पहुंची तो वह बीमारी का बताकर अस्पताल में भर्ती हो गया।

 

 

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com