ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
मप्र की 259 मंडियों और 300 उप-मंडियों के उपागम का आधा पैसा, अब कृषि मंत्री के क्षेत्र मे लगेगा।

भोपाल। कृषि मंत्री सचिन यादव को अब अपने क्षेत्र को विकसित और सड़कों को बनाने के लिए किया जाने वाला खर्च मप्र की 259 मंडियों और 300 उप मंडियों के पैसो के आधे हिस्से से किया जाएगा। किसान की सुविधा और एप्रोच रोड बनाने के लिए रखी गई सड़क निधि का आधा पैसा कृषि मंत्री सचिन यादव के कसरावद क्षेत्र की 12 सड़कों को बनाने पर खर्च होने जा रहा है। यह आदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिया गया हैं। सचिन मंडी बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, पहले बोर्ड खुद इसे बनाने की तैयारी कर रहा था और दिसंबर मे मंडी बोर्ड ने सड़क बनाने की अनुमति के लिए नियमों को शिथिल करने की फाइल शासन में प्रमुख सचिव अजीत केसरी के पास भेजी। केसरी ने सारे नियमों, प्रावधानों और पूर्व में लिए गए निर्णयों का जिक्र करते हुए इसे मुख्य सचिव को भेज दिया। यहीं से फाइल मुख्यमंत्री तक गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कह दिया कि पीडब्ल्यूडी से सड़क बनवाई जाए। करीब 51 करोड़ रुपए में कृषि मंत्री के क्षेत्र की सड़कें बनने वाली हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com