ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
जीतू के बेटे अमित सोनी के खिलाफ मानव तस्करी के तहत चालान पेश

इंदौर। माय होम के मालिक व 20 हजार के इनामी जीतू सोनी के बेटे अमित सोनी व अन्य 102 लोगो पर मानव तस्करी कि धाराओ समेत पलासिया पुलिस ने कोर्ट मे 500 पेज का चालान पेश कर दिया है। पुलिस ने उक्त चालान मे दर्शाया हैं, कि अमित के पास केवल माय होम होटल और बार का ही लाइसेन्स था। लेकिन वह वहां लड़कियो से डांस भी करवाता था। होटल मे लड़कियो को अवैध तरीके से रखकर उनका यौन शोषण किया जाता था अगर कोई लड़की माना करती थी तो उसकी पिटाई की जाती थी। चालान मे लड़कियो के बयान का भी उल्लेख है । लड़कियो को एक लाख रुपए साल के हिसाब से माय होम मे रखा जाता था। अगर उन्हे दिया गया रुपए का टारगेट पूरा नहीं करती थी तो उन्हे खाना नहीं दिया जाता था। उन पर हर समय नज़र रखी जाती थी उन्हे कही जाने कि परमिशन नहीं मिलती थी बहुत जरूरी काम होने पर बाउंसर साथ भेजे जाते थे। बीमार होने पर भी उन्हे डांस करना पड़ता था। इस मामले का मुख्य आरोपी जीतू सोनी है उसके खिलाफ अलग से चालान पेश किया जाएगा। इस मामले मे पुलिस 43 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है ,जबकि 59 फरार है। अमित के खिलाफ इससे पहले भी तुकोगंज पुलिस चालान पेश कर चुकी है। पकड़ी गई सभी लड़कियो को फिलहाल विटनेस प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एक आश्रम मे रखा गया है। पुलिस ,प्रशासन उनकी देखरेख कर रहा है।

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com