ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
बेंगलुरु के बाद गुडगाँव, जयपुर तक पहुंची विधायक खरीद-फरोख्त की राजनीति




भोपाल। सत्ता को पाने के लिए कॉंग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा विधायकों की खरीद-फरोख्त का खेल अभी भी जारी हैं। दोनों पार्टिया अपने-अपने विधायकों को बचाने के लिए लुका-छुपी का खेल खेल रही हैं।

बेंगलुरू के बाद जयपुर और गुड़गांव भी राजनीतिक खेल हिस्सा बन गया हैं। खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 106 विधायक गुड़गांव रवाया किया। सभी को गुडगाँव से लगभग 40 किमी दूर पटौदी में आइटीसी ग्रांट भारत होटल ठहराया हुआ हैं। होटल के 70 से अधिक कमरे भाजपा ने पहले ही बुक करा रखे हैं। लगभग पूरे होटल पर भाजपा का ही कब्जा है। होटल के गेट केवल हाईकमान के आदेश पर ही खुलते हैं। विधायकों को घूमने-फिरने की आजादी नहीं है। होटल से बाहर निकलना तो दूर, बाहर झांकने तक की भी छूट नहीं है। होटल के चारों तरफ गार्ड चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रहलाद पटेल के पहुंचने के बाद हरियाणा मामलों के प्रभारी अनिल जैन भी आईटीसी होटल पहुंच। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार रात से ही होटल में जमे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर, पटेल और  हरियाणा मामलों के प्रभारी महासचिव जैन देर शाम होटल से निकल गए। जबकि विजयवर्गीय अंदर विधायकों के साथ ही मौजूद हैं। मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम यहां छुट्टियां मनाने के लिए आए हैं। हम फेस्टिव मूड में हैं। उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा कुछ बताना सही नहीं है। विजयवर्गीय का दावा है कि कोई बंधक नहीं है हम तो विधायकों के साथ घूमने आए हैं। 

 

वही, सिंधिया खेमे के 19 विधायक बेंगलुरू सिटी से ठीक 40 किलोमीटर दूर 700 एकड़ में फैले गोल्फसायर रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। रिसार्ट के आसपास सुरक्षा के लिए यहां 400 पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के भरोसेमंद दो आईपीएस पूरी सिक्योरिटी की निगरानी कर रहे हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए इनसे मिल पाना मुमकिन नहीं है। इन विधायकों को मनाने के लिए कमलनाथ सरकार के 2 मंत्री बेंगलुरू में ही चार्टर्ड प्लेन लेकर डटे हैं। रिसॉर्ट में भीतर ठहरे खास मेहमानो  की मेहमाननवाजी का पूरा जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास पुरुषोत्तम पाराशर के पास है। इस ऑलिशान रिसार्ट में 225 विला और कमरे हैं। हर विले में स्वीमिंग पुल है। सबके अलग गोल्फ मैदान हैं। भाजपा के अरविंद भदौरिया 10 दिन से यहीं डटे हुए हैं। उमाशंकर गुप्ता और सुदर्शन गुप्ता की भी यहां ड्यूटी लगी है। रिसॉर्ट  में आम लोगो की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। गोल्फ खेलने के लिए आने वाले लोग और पर्यटको को भी यहां जाने की इजाजत नहीं है। उधर, सिंधिया खेमे के विधायक को और मंत्रियों को वापस लाने के लिए कमलनाथ सरकार पूरी ताकत लगा रही है कांग्रेस के दो कद्दावर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और सज्जन वर्मा बेंगलुरू में रिसोर्ट के आसपास ही ठहरे हुए हैं। गोविंद सिंह होली की रात को यहां पहुंच गए थे, जबकि वर्मा 11 मार्च को शाम वापस लौट आए। मंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे भी नाराज विधायकों से उनका संपर्क हो जाए, वहीं कर्नाटक पुलिस और इंटेलिजेंस को इसकी खबर है, जिसके बाद सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है। बुधवार को सुबह प्रदेश कांग्रेस कर्नाटक के युवा नेता बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। पुलिस ने 13 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

 

 

सिंधिया केभाजपा मे शामिल होने पर वसुंधरा राजे बोली- आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो इस निर्णय पर जरूर गर्व करतीं। ज्योतिरादित्य ने राजमाता द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है। मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों तौर पर स्वागत करती हूं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com