ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
प्याज की नीलामी में उतरी महिलाएं

लासलगांव, नासिक

नासिक जिले के लासलगांव की कृषि उपज मंडी में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना हुई। उस मंडी मे भाग लेने, प्याज की नीलामी में महिलाएं भी उतरी लेकिन व्यापारियों ने उनका बहिष्कार कर दिया।ये सब उस कमेटी में हुआ,जो खुद को एशिया में सबसे प्रतिष्ठित मार्केट कमेटी होने का दावा करती है। और इस कमेटी की सभापति एक महिला ही है। दरअसल, लेकिन प्याज नीलामी में एक महिला संगठन के शामिल होते ही स्थानीय पुरुष व्यापारियों ने नीलामी का बहिष्कार कर दिया। कृषि साधना महिला सहकारी संस्था की निदेशक और विचूक विकास सोसाइटी की अध्यक्ष साधना जाधव को प्याज खरीद के लिए नैफेड से निविदा प्राप्त हुई थी। पर व्यापारियो ने नए व्यापारियों को भाग लेने से इस आधार पर नीलामी में भाग लेने की अनुमति नहीं दी कि वें एसोसिएशन के सदस्य नहीं है। इसी को लेकर विवाद हुआ और यह घटना हुई। मॉडल एक्ट लागू होने के बाद कोई भी व्यापारी किसी भी मार्केट कमेटी में लाइसेंस लेकर कृषि उपज कि खरीदी कर सकता है। लेकिन लासलगांव के व्यापारियों ने एकाधिकार जमाने के लिए एसोसिएशन के सदस्य न होने का कारण बताकर महिला संस्था का विरोध किया    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com