ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
मध्यप्रदेश सहित 7 प्रदेशों पर छापे, पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही पी॰एफ॰आई॰ के 200 सदस्य और एस॰डी॰पी॰आई का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार |

भोपाल :(नुजहत सुल्तान) पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत पीएफआई के 7 देशों के 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया | मुस्लिम कट्टर पंथी

संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर यह कार्यवाही दिल्ली ,महाराष्ट्र ,गुजरात ,मध्यप्रदेश ,असम ,कर्नाटक , में की गई | मध्यप्रदेश के

भोपाल ,इंदौर ,उज्जैन ,नीमच ,श्योपुर ,राजगढ़ ,गुना और शाजापुर से  (पीएफआई) के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं |

दरअसल 23 सितंबर को अपने साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन भोपाल सहित प्रदेश में कई जगह बड़ा आंदोलन करने कीं

तैयारी कर रहा था | इसकी ज़िम्मेदारी अब्दुल के पास थी |इंदौर निवासी अब्दुल अब कोहेफिज़ा इलाक़े के दाता  कॉलोनी में रहता हैं

अब्दुल एसडीपीआई का प्रदेश अध्यक्ष हैं | भोपाल में पीएफआई के लिए काम करने वाला एसडीपीआई का ऑफिस शाहजहानाबाद थाने

के पास हैं | इस सूचना के बाद मंगलवार को यह गिरफ्तारिया की गई | जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं उनमें इंदौर के अब्दुल रऊफ

को भोपाल से गिरफ्तार किया गया हैं | इसके अलावा इंदौर में अब्दुल सईद , तौसीफ छीपा ,यूसुफ ,दनिश ,उज्जैन में मोहम्मद आजम नागौरी ,

आकिब खान ,ईशाक , जुबेर ,शाजापुर में शाकिर ,समिउल्लाह ,राजगढ़ में शहजाद बेग , रईस कुरैशी ,शाहरुख ,गुना से मोहसीन कुरैशी ,श्योपुर में

मोहम्मद शमशाद ,आजम ,नीमच में इमरान तंवर ,ख्वाजा हुसैन ,साहिल खान और आशिक रंगरेज को गिरफ्तार किया गया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com