ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
मोती मस्जिद मल्टीलेवल की पार्किंग पड़ी ओर भी महंगी, मनचाहा शुल्क वसूल रहे कर्मचारी ,पर्ची भी नहीं देते

भोपाल :(नुजहत सुल्तान) मोती मस्जिद के सामने बनी नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग ने एयरपोर्ट और प्रीमियम पार्किंग का भी रिकॉर्ड तोड़ा यहां

कर्मचारी 50 रुपए एक घंटे के ले रहे हैं जबकि वसूली की निर्धारित दर 20 रुपए घंटा हैं | व्यापारियों के कहने पर निगम की पार्किंग

शाखा ने  इब्राहिमपुरा और मोती मस्जिद मल्टीलेवल पार्किंग के टेंडर किए थे | बिना सोचे समझे पार्किंग शाखा ने वसूली के अधिकार

संबंधित ज़ोनल अधिकारी को दे दिए | जेडओ के कहने पर वार्ड प्रभारी ने कुछ लालची, स्वार्थी कर्मचारियों को वसूली का जिम्मा दे दिया

जो अब लोगो से मनचाहा किराया ले रहे हैं, पार्किंग के लिए 20 रुपए प्रति घंटा दर तय की गई हैं, लेकिन वहाँ के कर्मचारी लोगों से

50 रुपए घंटा ले रहे हैं और कोई पर्ची भी नहीं देते | कम ही लोग करते हैं बहस पुराने शहर के इन बाज़ारों में बहुत भीड़ होने के कारण

ज़्यादातर लोग कर्मचारियों की इस वसूली का विरोध नहीं कर पाते, दरअसल यहा निगम ने पार्किंग की कोई खास व्यवस्था नहीं की हैं |

मजबूरी में लोगों को इस मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करने होते हैं यहा रोज़ 80-100 वाहन पार्क होते हैं | करीब 15 दिन पहले निगम

की पार्किंग शाखा नें इन मल्टीलेवल पार्किंग के टेंडर कर दिए, लेकिन मोती मस्जिद पार्किंग का कॉट्रेक्ट लेने के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com