ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं: एक जालसाज व्यापारी को झांसा देकर डिग्गी से ले भागा ढाई लाख रुपए |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान) पुराने शहर में घूम रहे जालसाज ने सवा घंटे के भीतर दो स्कूटर से नोटों से भरे बैग गायब कर दिए | दरअसल लालघाटी मे रहने वाले एच आर हेमनानी का जुमेराती में थोक का कारोबार हैं | हेमनानी ने बताया कि शाम को जब वह दुकान बंद करके दिनभर की कमाई के पैसे लगभग ढाई लाख रुपए उन्होने एक बैग में रखे और घर लोटते समय वह जुमेराती में एक ठेले पर मौसंबी लेने रुके तभी एक बदमाश नोटो से भरा थेला  लेकर रफूचक्कर हो गया | थेला चोरी करता व्यक्ति एक दुकान के सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ हैं | वहीं शाहजहांबाद क्षेत्र में पानी की टंकी के पास बदमाश ने एक शोरूम के कैशियर के ऊपर खुजली पाउडर डालकर उनका पीछा किया और उन्हें बताया कि उनकी शर्ट पर लाल चींटी चल रही हैं | रास्ते में रोककर उनसे शर्ट उतरवाकर उनके ऊपर पानी डाला इसी दौरान जालसाज उनकी स्कूटर की डिग्गी में रखा बैग लेकर उड़न छू हो गया, बैग में दिनभर की बिक्री के 2.55 लाख रुपए थे | शिकायत मिलने पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही हैं |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com