ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अधिक बारिश के कारण शहरवासियों में डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा 6 दिन में डेंगू के 15 कैस मिलने से स्वस्थ विभाग चिंताजनक हुआ |

भोपाल :   ( नुजहत सुल्तान) शहर में जगह जगह पानी भरा रहने से डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं इसी कारण रोज़ डेंगू के 5 से 7 नए पॉज़िटिव मरीज मिल रहे हैं | अक्टूबर में ही सिर्फ 6 दिन में 15 डेंगू पॉज़िटिव कैस उजागर हुए हैं |इनमें से कुछ मरीजों का इलाज सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा हैं |

शहर में बन रहे नए सिस्टम के तहत हो रही बारिश ने स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी हैं | स्वास्थ विभाग के अफसरों ने बताया कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो दिवाली के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ सकती हैं | जबकि हर बार दिवाली तक डेंगू मरीजों में कमी आ जाती थी, अफसरों ने बताया कि जुलाई में 24, अगस्त में 28 और सितंबर में 82 केस डेंगू पॉज़िटिव मिले थे | हालाकि अभी तक एक भी मौत डेंगू से होने की खबर नहीं आई हैं,मलेरिया अफसरों का दावा हैं कि जनवरी से अब तक 2 लाख 70 हज़ार घरों में सर्वे हो चुका हैं | इसमें से 13 हज़ार घरों मे डेंगू का लार्वा मिला था करीब 19 लाख बर्तनों की जांच के बाद 14 हज़ार में लार्वा मिलने के बाद उसे नष्ट किया गया | लोगों से गुजारिश हैं कि अपने घरों मे साफ सफाई का खास ध्यान रखें घरों मे कहीं भी पानी भरा हो तो उसे तुरंत साफ करे पानी की टंकियों को समय समय पर साफ करे ताकि पानी  में डेंगू का लार्वा न पनप पाए | बारिश के बाद नमी बढ्ने से वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ेगा सर्दी, जुकाम, उल्टी, दस्त, जैसी बीमारिया हो सकती हैं डेंगू और चिकनगुनिया का भी खतरा बढ़ेगा इस कारण साफ सफाई का अधिक ध्यान रखे यदि कहीं जलभराव हो रहा हो तो उसकी निकासी की व्यवस्था करे |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com