ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
नशे की हालत में कांग्रेस के दो विधायकों नें, ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ की |

सागर : महिला गुरुवार देर रात ट्रेन में सफर कर रही थी उसके साथ उसका 6 माह का बच्चा भी था | ट्रेन रीवा से 8 बजे चली थी इसी कोच में

विधायक कुशवाहा व सुनील सराफ़ भी बेठे थे इसी दौरान खाना खाते समय सो रही महिला को हाथ लगाकर उठाया | विधायकों के अभद्र व्यवहार की सूचना महिला ने अपने पति को दी | पति ने रेलमंत्री और डीआरएम को ट्वीट करके मदद मांगी ट्वीट मिलते ही रेलवे पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया और मामले की जांच मे जुट गई |रेवांचल एक्सप्रेस के सागर पहुँचते ही पुलिस ने बोगी में पहुँचकर महिला से बात की लेकिन सागर स्टेशन पर महिला अधिकारी नही होने से महिला के बयान नहीं लिए जा सके | फिर ट्रेन के बीना स्टेशन पहुँचते ही महिला अधिकारी ट्रेन में पहुंची और महिला से घटना की पूरी जानकारी ली | अधिकारी ट्रेन में ही महिला यात्री के साथ भोपाल तक गई जहां यात्री महिला के बयान लिए गए | महिला ने बताया कि विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ़ नशे की हालत में थे | महिला ने दोनों पर अभद्रता का आरोप लगाया हैं | महिला की शिकायत पर सागर जीआरपी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com