ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
आईफोन की डीलरशिप की बात बताकर जालसाज ने शॉप संचालक के साथ 21.40 लाख की हेराफेरी की |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान)एप्पल के आईफोन सस्ते में दिलाने का झांसा देकर एक दुकानदार से जालसाज ने 21.40 लाख रुपए ठगे | अयोध्या नगर बायपास निवासी

अजय आहूजा अपने परिचित जय शीतलानी की दस नंबर मार्केट में जेके मोबाइल एंड कम्प्यूटर कलेक्शन से अपनी फर्म मोबाइल गैजेट की और से मोबाइल फोन व एक्सेसरिज खरीदने व बेचने का काम करते हैं | जनवरी 2022 में अजय की अपने दोस्त अनुराग के माध्यम से महिपालपुर,दिल्ली निवासी मिलन सिंह वनथ से मुलाकात हुई | मिलन सिंह ने अजय को बताया कि वह मोबाईल फोन बेचने का काम करता हैं | अजय ने मिलन से अलग अलग समय मे 16 आईफोन खरीदे थे इसके कुछ दिन बाद 20 जनवरी के आस पास मिलन सिंह ने अजय को एप्पल की कंपनी से आईफोन की डीलरशिप मिलने की बात कही | अजय ने मिलन सिंह की बातों पर भरोसा करके उसके बताए खाते में अलग अलग तारीखों में कुल 21,80,8000 रुपए ट्रांसफर किए पैसे मिलने के बाद मिलन सिंह ने 10 फरवरी 2022 तक कोई फोन नही भेजे, जब अजय ने मिलन सिंह पर दबाव बनाया तो उसने 40,000 रुपए वापस लौटा दिए बाकी रकम लौटाने और आईफोन की डिलीवरी में टालमटोल करने लगा | अजय ने जब दिल्ली जाकर मिलन सिंह के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह गुजरात का रहने वाला हैं दिल्ली के महिपालपुर में किराए के मकान में रहता हैं | और उसके पास आईफोन की कोई डीलरशिप व फ्रेंचाईजी नहीं हैं | हबीबगंज पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com