ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ग्वालियर में आक्रोशित विधायक नें नगर-निगम के दो इंजीनियरों को बंधक बनाया |

ग्वालियर : (स्थानीय प्रति निधि) ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 35 में पानी की समस्या हल न होने से गुस्साए विधायक प्रवीण पाठक और क्षेत्रीय जनता ने सोमवार को नगर निगम के दो इंजीनियरों को साढ़े चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा | विधायक का कहना था कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नही हो जाता,  तब तक इंजीनियरों को छोड़ा नहीं जाएगा | लंबी जद्दोजहद और बहसबाजी के बाद पानी की लाइन डालने का काम शुरू हुआ,

उसके बाद दोनों इंजीनियरों को छोड़ा गया वहाँ रहने वाले लोगों ने विधायक को बताया कि कई साल से यहाँ पानी की दिक्कत हैं | हजारो बार निगम अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उन्होने  इस बात को हवा मे उड़ा दिया | विधायक ने उसी वक़्त एई केसी अग्रवाल और जेई अवनीश गुप्ता को बुला लिया वह भी 15 दिन में समाधान करने का कहते रहे | इस बात को लेकर विधायक और क्षेत्रीय लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होने इंजीनियरों को बंधक बना लिया इसके बाद मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तब जाकर शाम को पानी की लाइन डालने का काम शुरू हो पाया और दोनों इंजीनियरों को छोड़ा गया | विधायक ने कहा कि साढ़े तीन साल से नगर-निगम के अधिकारी क्षेत्रीय लोगों को परेशान कर रहे हैं इस कारण इन्हें बंधक बनाना पड़ा |

 

 

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com