अनूपपुर : अमरकंटक में बर्फानी आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर व श्रमिक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मण दास बालयोगी ने एक मजदूर महिला की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाया | दरअसल छह वर्ष पूर्व महिला के पति की मौत हो गई थी उसके दो छोटे बच्चों को पालने की ज़िम्मेदारी महिला पर आ गई महिला एक आश्रम के निर्माण में मजदूरी करने जाने लगी, 3 महीने आश्रम बनने के बाद महामंडलेश्वर ने उसे आश्रम में साफ सफाई के कार्य के लिए रख लिया, और उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जब महिला नें इसका विरोध किया तो महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था | महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूर बटकी आश्रम में रखा था | आरोपी यही पहुँचकर उसका शारीरिक शोषण करता था | बालयोगी के खिलाफ महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं |
|