ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
करोड़ो रुपया खर्च करने के बाद भी सड़के बदहाल विधायक आरिफ आकील ने डेढ़ साल में कोई पूछताछ नहीं की |

भोपाल : पुराने शहर से जुड़ी विधानसभा की हमीदिया रोड शहर की सबसे पुरानी और सबसे ज़्यादा वाहनों की आवक - जावक वाली सड़क  हैं | रोजाना ढाई लाख से अधिक वाहन इस रोड पर से गुजरते हैं यहां की सड़कों के बहुत बुरे हाल हैं जगह जगह गड्ढे हैं जिसके कारण वाहन के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा रहता हैं, कब कौन  सा गड्ढा गिरा दे, अनुमान लगाना कठिन हैं यहां 12 डेंजर ज़ोन हैं जो खुद पीडब्ल्यूडी व ट्रैफिक पुलिस तय कर चुकी हैं | छह जगह पानी की लाइन फूटी हैं और पानी हामीदिया रोड पर बहता रहता हैं |  इस रोड को ठीक कराने के लिए हर साल तीन करोड़ रुपए की लागत लगती हैं लेकिन कोई बदलाव  नहीं आया | बीते दस सालों में इस पर 30 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं लेकिन यहां की स्थिति नही सुधरी | क्षेत्रीय विधायक आरिफ़ अकील ने सड़कों के मेंटेनेंस पर होने वाले खर्चे के बारे में पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कोई पूछताछ नहीं की, डेढ़ साल में इस पर एक भी बैठक नहीं हुई | अफसर अपने हिसाब से योजना बना रहे हैं और करोड़ों व्यय कर रहे हैं | हमीदिया रोड पीडब्ल्यूडी और उसके ठेकेदारों के लिए कमाई का बेहतरीन जरिया कहे तो कोई गलत नही होगा, क्यूंकी हर साल यहां की सड़कों पर केवल दस लाख की राशि ही खर्च की जाती हैं,जबकि बिल तीन करोड़ रुपए का बनता हैं इससे अच्छी कमाई हो रही हैं |  यही वजह हैं की अफसर इंजीनियर व ठेकेदार नहीं चाहते कि रोड सही रहे |पीडब्ल्यूडी के  संजय मस्के  का कहना हैं कि सड़कों पर तेज़ी से काम हो रहा है, हमीदिया सहित अन्य प्रमुख मार्ग को आमजन हित में जल्दी ही ठीक कराया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com