ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली पहले चरण के लोक सभा चुनाव मे कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान                बुरहानपुर : दोस्त को बचाने में दूसरा बच्चा भी डैम में डूबा दोनों की मौत |                इंदौर : 11वीं के छात्र की बाइक कार से टकराई थी, पिता के डर से जहर खाकर दी जान |                मंदसौर : नारकोटिक्स विंग इंस्पेक्टर संजीव सिंह का शव बायपास पर कार में मिला |                बैतूल : पत्नी ने मैसेज कर कहा मैं सुसाइड कर लूंगी, तो पति ने ही लगा ली फांसी |                रीवा : कंपनी के 17 लाख रु. गबन किए तो युवक को बनाया बंधक |                मैहर : इलेक्ट्रानिक शॉप में स्टेट टैक्स एईबी की दबिश, दस्तावेज़ खंगाले |                  
ब्यावरा से आ रहा मावा और पनीर पुलिस ने किया ज़ब्त मिलावटी मावे पर रोक, जांच के बाद होगी कार्रवाई |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा स्थित अजनार दूध डेयरी से भोपाल आ रहा 120 किलो मावा और 120 किलो पनीर परवलिया सड़क पुलिस ने ज़ब्त किया, अक्टूबर महीने मे तीन बार भोपाल में 75 क्विंटल मावा जब्त किया जा चुका हैं |  जिसकी कीमत 30 लाख रुपए होती हैं |राजधानी मे आम दिनो मे 20 क्विंटल मावा उपयोग होता हैं त्यौहार के दिनो मे इसकी मात्रा तीन गुना तक बढ़ जाती हैं यानि 60 क्विंटल तक पहुँच जाती हैं दीपावली के त्यौहार पर मिलावटी और नकली मावे की जांच अक्टूबर की शुरुआत से ही तेज़ कर दी थी | खाद्द सुरक्षा प्रशासन द्वारा जांच मे कई दुकानों पर  मावे मे मिलावट पाई गई, खाद्द सुरक्षा प्रशासन ने इस बार पुलिस की भी मदद ली |  अक्टूबर के पहले सप्ताह मे ग्वालियर से आ रहा 70 क्विंटल मावा क्राइम जब्त किया गया हैं | जांच मे यह मावा नकली मिला  एक हफ्ता पहले मंगलवारा क्षेत्र की 6 दुकानों की जांच हुई और 10 सैंपल लिए गए उस दिन 3 क्विंटल मावा जब्त हुआ था | शुक्रवार को सुबह सुबह परवलिया सड़क पुलिस ने राजगढ़ की और से दुध, पनीर  और मावा लेकर आ रहे  वाहन को रोका इसमे 120 किलो मावा और 120 किलो पनीर था | तीन क्विंटल मावे को ज़ब्त करके कोल्ड स्टोरेज मे रखा गया हैं | सैंपल की जांच हो जाने तक इसकी बिक्री रोक दी गई हैं त्यौहार के समय  सतर्कता और कार्रवाई आवश्यक हैं, ताकि मिलावट पर रोक लगे |  मुख्य खाद्द सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया जब तक इसकी जांच की रिपोर्ट नही आ जाती तब तक इसकी बिक्री पर रोक लगाई गई हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com