ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
इस्लाम को बदनाम कर रहे ऐसे मौलाना, छह साल की बच्ची से शोषण करने वाला 50 साल का मौलाना मस्जिद में दुबका आक्रोशित भीड़ ने मस्जिद मदरसा घेरा |

खंडवा :खानशाहवाली क्षेत्र की मरकज़ मस्जिद के अंदर चल रहे मदरसे के एक 50 साल के मौलाना पर 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया हैं | 50 साल का मौलाना अब्दुल समद मरकज़ मस्जिद में मदरसा चलाता हैं शुक्रवार दोपहर मदरसे में पढ़ने वाली एक 6 साल की बच्ची जब घर पहुंची तो उसके सीने में दर्द हो रहा था जब उसकी माँ ने  दर्द का कारण पूछा तो बच्ची सहम गई माँ को कोई अनहोनी का अंदाज़ा हुआ तो उन्होने उससे फिर प्यार दिखाते हुए पूछा तो उसने बताया कि जो मौलाना उसे पढ़ाता हैं वो उसके साथ गलत हरकत करता हैं गुरुवार को भी उसने उसके साथ अश्लील हरकत की थी और बच्ची को धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे मार देगा | माँ ने तुरंत  जाकर मौलाना के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट की इस बात का पता चलते ही गुस्साए लोगों ने मस्जिद मदरसा घेर लिया लेकिन मौलाना सारे दरवाजे बंद करके मस्जिद में ही छुपा रहा कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची और मौलाना को गिरफ्तार कर थाने ले गई | भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसु गैस के गोले भी छोड़ने पड़े | मौलाना के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com