ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ईदगाह फिल्टर प्लांट मे एक हफ्ते बाद फिर क्लोरीन गैस हादसा सुरक्षा उपकरण का उपयोग न करने से कर्मचारी आईसीयू में

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )ईदगाह फिल्टर प्लांट पर 6 दिन बाद फिर क्लोरीन गैस हादसा हो गया | 26 अक्टूबर को इसी प्लांट पर गैस रिसाव होने से मदर इंडिया कॉलोनी के करीब 75 परिवार के लोग इसकी चपेट में आए थे | सोमवार को फिर एक ओर हादसा हो गया दोपहर के लगभग 12 बजे के समय कर्मचारी अशरफ अली क्लोरीन सिलेन्डर का वाल्व खोलने गए थे उसी वक़्त हुए हादसे की चपेट में आए कर्मचारी को पास के टीबी अस्पताल में भर्ती  कराया गया बाद में उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया | इस  हादसे से दूसरे कर्मचारी भी दहशत मे आ गए हमीदिया अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर ऑक्सीज़न भी दी गई | बाद में ईसीजी, ऑक्सीज़न कंसंट्रेशन,और भी सारी जांचे नॉर्मल आई लेकिन अभी उन्हे अस्पताल मे ही रखा गया हैं |

हादसे के बाद निगम ने फैक्ट्री के मेन गेट पर ताला लगा दिया हैं  और मीडीया को आने से रोका गया हैं | साढ़े तीन घंटे बाद आए कमिश्नर के बयान में उन्होने कहा की गैस रिसाव नही हुआ है प्लांट और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित हैं काम करते समय मास्क  और सुरक्षा उपकरण उपयोग नही किए गए, सांस के जरिए गैस पेट मे जाने से कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी |6 दिन पहले हुए हादसे के बाद ग्रेसिम  नागदा की टीम ने जांच की थी सब सामान्य था, जिस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था वह सिलेंडर टीम साथ ले गई थी |  ग्रेसिम नागदा के प्लांट से ही निगम क्लोरीन गैस लेता हैं | रिसाव की घटना रोकने के लिए सभी प्लांट पर डिफ्यूजर लगवाने की व्यवस्था की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com