ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सड़क निर्माण के कार्य से असंतुष्ट हुए गडकरी माफी मांगते हुए बोले, निर्माण के नए टेंडर निकालो

भोपाल : गडकरी सोमवार को मंडला आए थे, जहां उन्होने 1261 करोड़ रुपए की लागत से बनी 329 किमी लंबे 5 राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया

बरेला से मंडला के बीच 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 63 किमी टू लेन सड़क के खराब निर्माण को देखकर गडकरी नाराज़ हुए | उन्होने कहा कि इस सड़क से अभी तक जिनको तकलीफ पहुंची हैं, इसके लिए मैं  माफी मांगता हूँ | वह बोले मैं सड़क निर्माण के काम से  बिल्कुल भी खुश नही हूँ प्रदेश में 76 हज़ार किमी सड़कें हैं, जिनमें से 10 हज़ार किमी सड़कें खराब हो चुकी हैं प्रदेश में सबसे ज़्यादा खराब हालत ज़िला और ग्रामीण सड़कों की हैं | उन्होने कान्हा नेशनल पार्क को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के निर्देश भी दिए जबलपुर से मंडला, बालाघाट और सिवनी की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाए जाने के लिए भी कहा | गडकरी बोले कि पुराने काम को रोककर सड़क के खराब हिस्से के निर्माण के लिए जल्द नया टेंडर निकालो | इस दौरान मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com