ब्रेकिंग न्यूज़ ग्वालियर : कांग्रेस के प्रचार रथ को रोककर बैनर फाड़े, चालक से अभद्रता की गई |                बैतूल : पिकअप से 76 हज़ार रु. के पंखे और मिक्सर जब्त, मतदाताओं को बांटे जाने की आशंका                मंदसौर : कॉम्प्लेक्स में लगी आग बस के ऊपर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया |                रांची : प्रेमी के साथ पत्नी को देख किया विरोध तो पत्नी ने हथौड़ी से कर दी हत्या |                नई दिल्ली : सोरेन और केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज |                  
सिर्फ नाम बदला काम नही, एक बेड पर दो प्रसूता एक प्रसूता का नाम भर्ती सूची मे दर्ज नही करते |

भोपाल :  ( नुजहत सुल्तान )हमीदिया अस्पताल की  नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ सुल्तानिया अस्पताल के हालात अभी भी वैसे ही पाए गए जैसे पहले थे |  एक पलंग पर दो प्रसूताएं लेटी पाई गई | और कुछ तो ज़मीन पर चटाई बिछाकर अपने नवजात के साथ जहां-तहां लेटी मिली | ये नज़ारा पुराने सुल्तानिया अस्पताल में ज़्यादातर लोगों ने देखा हैं, लेकिन यही हालात हमीदिया की नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद भी देखने को मिले सुल्तानिया अस्पताल का सिर्फ नाम बदला हैं हालात नही |  यहाँ भी प्रसूताओं को बेड की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं | वार्ड  में एंट्री करें तो सामने ही 10 से अधिक पलंग खाली नज़र आए,  नर्सिंग स्टेशन की और की दोनों लाइनों में 10-10 पलंग बिछे हैं यहाँ 6 पलंग पर 2-2 प्रसूताएं अपने नवजात के साथ जैसे तैसे गुज़र कर रही हैं | 500 करोड़ खर्चा करने के बाद भी ऐसे हालात बन रहे हैं |  नाकामी छिपाने के लिए एक पलंग पर लिटाई गई दो में से एक प्रसूता का नाम वार्ड में भर्ती की जाने वाली प्रसूताओं की सूची में शामिल ही नहीं किया जाता |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com