ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
4 हज़ार वाहनों का डाटा अपलोड न होने से कार्ड बनने में देरी, वाहन चालकों में बढ़ रहा चालानी कार्रवाई का डर |

भोपाल :  ( नुजहत सुल्तान )शहर में अलग अलग शोरूम से बेचे गए 4 हज़ार से अधिक वाहनों के कार्ड नही बन पा रहे हैं इसका कारण हैं वाहनों की आवश्यक सूचना जैसे वाहन का नंबर, बीमा का डाटा, सहित अन्य जानकारियां  पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी | बिके हुए वाहनों के डाटा का  लोड बढ़ने के कारण जानकरियां आरटीओ को नही पहुँच पा रही हैं |  इस कारण रजिस्ट्रेशन शाखा में कार्ड बनाने में दिक्कत हो रही हैं | शहर में दो व चार पहिया सहित सभी प्रकार के 17 हज़ार से ज़्यादा वाहन बिके हैं, लेकिन वाहन शोरूम पर ऑनलाइन डाटा एंट्री लोड नहीं होने के कारण प्रक्रिया आगे नही बढ़ पा रही हैं,  इसका नुकसान वाहन ख़रीदारों को हो रहा हैं | प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए चिप वाले कार्ड में वाहन का पूरा डाटा होता था और उसे तुरंत ऑनलाइन भी कर दिया जाता था, लेकिन अब बिना चिप वाला कार्ड बनने के बाद भी डाटा को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा हैं | इस कारण कोई वाहन चालक अपनी गाड़ी का नंबर चैकिंग के समय पुलिस को बताता हैं तो भी उसका डाटा वेबसाइट  पर दिखाई नही देता |आरटीओ संजय तिवारी का कहना हैं, कि इन सारी समस्याओं को एनआईसी के अधिकारियों को बता दिया गया हैं दो – चार दिन में कार्ड की पेंडेंसी खत्म हो जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com