ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वन विभाग की टीम पर बेखौफ अतिक्रमणकारियों नें हमला कर दिया, कर्मचारी जान बचाकर भागे |

नेपानगर :जंगल में बड़े पैमाने पर अतिक्रमणकारियों नें पेड़ काटे हैं, इनकी लकड़ी हर तरफ  बिखरी पड़ी हैं | दरअसल वन अधिकारी के तहत ज़मीन का पट्टा लेने के लिए जंगल में कटाई की जा रही हैं | बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम लकड़ी उठाने जंगल पहुंची लेकिन 100 से अधिक अतिक्रमणकारी वहां पहुँच गए और अमले को लकड़ी ले जाने से रोकने लगे | पुलिस प्रशासन तथा वन विभाग की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नही हुआ और वह इतने बेखौफ हो गए कि जंगल गए वन अमले को देखकर लगभग 200 से ज़्यादा  अतिक्रमणकारी नारे बाजी करते हुए अमले के पीछे दौड़े और पथराव कर वाहन के काँच फोड़ दिए | वनकर्मी अपनी जान बचाकर वहाँ से वापस लौट आए और उतनी ही लकड़ी ला पाए जितनी उठाकर वाहन में रख ली थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com