ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवाजी नगर में आयोजित शिविर द्वारा, शहर को साफ रखने वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, नि:शुल्क दवाएं भी दी |

भोपाल : शिवाजी नगर में आयोजित शिविर द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों और वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें 67.92% महिला कर्मचारियों को गायनी संबंधी समस्या और कुछ महिलाए चर्म रोग से पीड़ित हैं | इनमे पुरुषों की संख्या कम हैं यह खुलासा फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) की भोपाल शाखा की तरफ से मंगलवार को लगाए गए शिविर में की गई कर्मचारियों की जांच से हुआ | शिविर में रोज़ लगभग 400 के करीब लोग जांच करवाने पहुँच रहे हैं, इस शिविर के पहले दिन ही नगर-निगम के 396 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया | इनमे अधिकांश कर्मचारियों को कुछ न कुछ स्वास्थ्य संबंधी  समस्या पाई गई |  महापौर मालती राय ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए महिलाए घर के कामों मे लग जाती हैं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखती लेकिन यह गलत हैं | शिविर में मरीजों की आंख, दांत, हड्डियों, और स्किन सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं की जांच के साथ इलाज भी किया गया | और आवश्यक होने पर फ्री दवाएं भी दी गई | आयोजन मे आरंभ संस्था, सेवा सदन, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, नगर निगम सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग भी रहा |    

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com