ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
हमीदिया में आज ब्लैक डे: गर्भवती महिलाओं के लिए होगी दिक्कत 100 आपरेशन और 2000 मरीज होंगे प्रभावित |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान ) हमीदिया में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा गया हैं कि सभी मेडिकल कॉलेज में एक डिप्टी कलेक्टर स्तर का अफसर बतौर प्रशासनिक अधिकार नियुक्त किया जाएगा | इसी बात को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया | इस हड़ताल से हमीदिया के 55 से अधिक मेडिकल ऑफिसर और करीब 1000 एमबीबीएस छात्र मंगलवार को काम नहीं करेंगे | इनके साथ इंदौर, रतलाम, सागर, और ग्वालियर के डॉक्टर्स भी भोपाल की हड़ताल में शामिल होने के लिए आ रहे हैं | इस हड़ताल से मंगलवार को 100 से अधिक आपरेशन टल सकते हैं ओपीडी भी बंद रहेगी जिससे 2000 के करीब मरीज प्रभावित होंगे जिनको आपरेशन के लिए समय दिया गया था, उन्हें बता दिया गया हैं कि वह न आए सबसे ज़्यादा परेशानी गायनी डिपार्टमेन्ट में गर्भवती महिलाओं को होगी | यह हड़ताल प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज में होगी और मंगलवार को ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com