ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिना रजिस्ट्रेशन के हर गली कूचे में चल रहे ई रिक्शा रूट व दायरा सीमित न होने से ट्रैफिक व्यवस्था अस्तव्यस्त |

भोपाल :  ( नुजहत सुल्तान )शहर में ई रिक्शा की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं राजधानी में 2 हज़ार से ज़्यादा ई रिक्शों के रजिस्ट्रेशन नहीं हैं |  ई रिक्शा को परमिट फ़िटनेस लेने की छूट हैं, फिर भी उनके खरीदार व संचालक आरटीओ से उनका रजिस्ट्रेशन नहीं कराते और कहीं भी उन्हें चलाना शुरू कर देते हैं |ई रिक्शा शहर में किस रूट पर चलेंगे उनकी सीमा कहाँ तक हैं यह अभी तक तय नहीं हुआ हैं | इसके कारण यह हर जगह मौजूद हैं बाज़ारों,गलियों में हर जगह चलने के कारण ट्रैफिक जाम के हालत बन जाते हैं | खासतौर पर न्यू मार्केट, बुधवारा, इतवारा, गोविंदपुरा, 10 नंबर, 7 नंबर मार्केट, हमीदिया रोड, सहित अधिकतर स्थानों पर सुबह, शाम, दोपहर हर समय जाम मिलता हैं | ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, अर्बन डेवेलपमेंट डिपार्टमेंट व नगर निगम की तरफ से दूसरे शहरों की तरह इनका रूट भी नहीं बनाया हैं | एजेंसियों को मिलकर इन रिक्शों का रूट व दायरा तय करना था लेकिन 3 साल बाद भी कोई काम नहीं हुआ | इनके चलाने की जगह क्षेत्र की ज़रूरत के हिसाब से तय होना चाहिए ताकि ये रिक्शा व्यवस्था अनुसार चलने से ट्रैफिक में गड़बड़ी न हो इससे ट्रैफिक जाम के हालातों से भी छुटकारा मिलेगा |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com