ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल : भोपाल मे आज भाजपा के पक्ष मे मोदी जी का रोड शो |                 भोपाल : एमपी बोर्ड की परीक्षा मे 81 प्रतिशत बच्चे पास |                यवतमार्ग : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गठकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे |                नई दिल्ली : केजरीवाल को पहली बार जेल में दी गई इंसुलिन |                महू : पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे युवक की भी मौत |                उज्जैन : मोबाइल पर व्यापारी को फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजकर दो करोड़ रु. ठगे |                इटारसी : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी सौतेली मां का नाबालिग बेटा निकला |                छिंदवाड़ा : जनरेटर चालू करते समय लगा करंट दो भाइयों की मौत |                जबलपुर : पति के मना करने पर भी कोर्ट से भाई के लिए बहन को किडनी देने की मंजूरी मिली |                  
हॉक फोर्स से मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए दोनों नक्सलियों पर 43 लाख इनाम घोषित था |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  मध्यप्रदेश के बालाघाट-मंडला जिले की सीमा पर हॉक फोर्स ने मंगलवार रात 1 बजे मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया | एक महिला सहित कई नक्सली वहां से  भाग निकले यह सभी रसद लेने के लिए जंगल से बाहर आए थे नक्सलियों के पास से ए-के 47 जब्त की गई हैं | इनमें एक जीआरबी, केबी डिवीजन की समन्वय टीम का प्रभारी 35 वर्षीय गणेश मरावी और भोरमदेव कमेटी पीएल-2 का एरिया कमेटी मेंबर 30 वर्षीय राजेश हैं | राजेश छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी घटना के मास्टरमाइंड हिडमा के साथ लम्बे  समय तक काम कर चुका हैं, और उसका करीबी माना जाता हैं इन दोनों नक्सलियों पर मध्यपदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 43 लाख रुपए का इनाम था पुलिस महानिरीक्षक फरीद शापू ने बताया कि मरावी  पर तीनों राज्यों में 15 और राजेश पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 18 केस दर्ज हैं हॉक फोर्स को माओवादियों द्वारा नक्सली गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी तभी मंगलवार की रात हॉक फोर्स की टीम नक्सलियों की तलाश मे जंगल में सर्चिंग के लिए गई और दो नक्सलियों को अपना शिकार बनाया

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com