ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रदेश के 17 हज़ार पुलिसकर्मी गश्त पर 200 इनामी बदमाश सहित, 10,000 बदमाश पुलिस गिरफ्त मे |

भोपाल : ( नुजहत सुल्तान )प्रदेश में पहली बार एक साथ एक ही समय में करीब 17 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गए उनका मकसद लोगों में सुरक्षा और शांति भाव कायम करना और बदमाशों में पुलिस का डर पैदा करना था | पूरे प्रदेश में सुबह 5 बजे तक अपराधियों की धरपकड़ चलती रही, रातभर चले इस कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने लगभग 10,000 गुंडे बदमशों को पकड़ा जिसमें 6,000 गिरफ्तारी वारंट, 2600 स्थायी वारंट, 200 इनामी बदमाश व 1000 से अधिक अन्य अपराधी शामिल हैं | इनके अलावा 100 फरार और 1000 से अधिक ज़िला बदर की भी चैकिंग की गई | भोपाल के 1,000 पुलिसकर्मियों ने छह घंटे की सर्चिंग मे सबसे ज़्यादा 1024 अपराधियों को गिरफ्तार किया | डीजीपी सुधीर सक्सेना रातभर भोपाल के हनुमानगंज थाने में उपस्थित रहे गश्त में प्रदेश के सभी ज़ोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी तथा भोपाल और इंदौर पुलिस कमिशनरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे भोपाल कमिशनरेट की यह 5वीं कॉम्बिंग गश्त थी | गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अधिक होने से भोपाल पुलिस ने उनके मेडिकल परीक्षण की पहले से व्यवस्था कर ली थी |  इसके लिए उन्होने स्पेशल डॉक्टर की टीम तैयार की थी | इससे पहले सभी जिला मुख्यालयों पर गश्त के लिए ब्रीफिंग की गई थी, गश्त में प्रदेश के 450 राजपत्रित पुलिस अफसर भी उपस्थित हुए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com