भोपाल : देशभर मे हुक्का बार बंद करने के लिए कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिल गई हैं अब जल्द ही यह बिल राष्ट्रपति को भेजा जाएगा | उम्मीद की जा रही हैं कि एक माह में इसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिल जाएगी नियम लागू होने के बाद रेस्टोरेंट और कैफे के साथ ढाबों मे चल रहे हुक्का बार भी बंद कर दिए जाएंगे | अगर इसके बाद भी कोई बार चालू रखता हैं तो पता चलने पर 50 हज़ार से 1 लाख तक का जुर्माना और 1 से लेकर 3 साल तक की सज़ा होगी | हुक्का बार के साथ मध्यप्रदेश सिनेमा विनियमन ( संशोधन ) बिल 2022 को भी अनुमति दे दी गई हैं | आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मल्टी प्लेक्स, सिंगल स्क्रीन के साथ सिनेमाघरों के संचालन को नगर निगमों, पालिकाओं और परिषदों के अधीन करने जा रही हैं |
|