ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नववर्ष में होगी पदोन्नति 15 एसपी को मिलेगा डीआईजी पद भोपाल के चार डीसीपी जिलों मे करेंगे प्रवेश |

भोपाल :( नुजहत सुल्तान )  नए साल के आते आते  उन्नति की और बढ़ रहे हैं 2009 बैच के 15 अफसर जिनका डीआईजी पद पर पदस्थ होना तय हो गया हैं | डीआईजी के 11 पद खाली हैं, जबकि दो डीआईजी के पदोन्नत होने और दो के रिटायर होने पर खाली होंगे | वर्ष 2009 बैच के 25 अफसरों की डीआईजी के लिए पदोन्नति की डीपीसी हो चुकी हैं, लेकिन प्रदेश पुलिस  में डीआईजी के इतने पद हैं ही नही, इस संबंध मे केंद्र को प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन केंद्र द्वारा मिली अनुमति के अनुसार 15 अफसर अगले साल डीआईजी बनेंगे 11 पद जो अभी खाली हैं उन्हें पदोन्नति एक जनवरी 2023 को मिल जाएगी वहीं दो अफसर डीआईजी से आईजी हो रहे हैं | उनकी जगह पर दो अफसरों को भी डीआईजी के पद पर एक जनवरी को ही पदोन्नति दे दी जाएगी, 14वें क्रम के अफसर को एक अप्रैल 2023 और 15वें अफसर को 01 जून 2023 को पदोन्नति मिल जाएगी | इसी तरह डीआईजी खरगोन तिलक सिंह के रिटायर होने पर कमांडेंट 32वीं वाहिनी सविता सोहाने पदोन्नत होंगी जबकि इसी बैच के अन्य अफसरों को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नही लिया तो वे जनवरी 2024 में डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो सकेंगे इनमें सात जिलों के एसपी शामिल हैं | एक जनवरी को सागर, रीवा, सीधी, विदिशा, कटनी और राजगढ़ जिलों के एसपी प्रभावित होंगे पदोन्नति के साथ ही इन जिलों के एसपी की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी होंगे | वहीं तीन साल से ज़्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके दो जिलों के एसपी को भी बदला जा सकता हैं भोपाल के चार डीसीपी की स्वतंत्र जिलों में पोस्टिंग होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com